गोपाल खेमका हत्याकांड (पटना 2025) – कारोबारी दुश्मनी से जुड़ी सुपारी किलिंग | Gopal Khemka Murder

 4 जुलाई 2025 को पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में जाने-माने कारोबारी गोपाल खेमका की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

यह हत्या एक पूर्व नियोजित सुपारी किलिंग थी, जिसमें कई अपराधी और कारोबारी शामिल पाए गए।

 गोपाल खेमका हत्याकांड प्रमुख जानकारी: 

स्थान: रामगुलाम चौक, पटना

समय: रात 11:30 बजे

हत्या का तरीका: हेलमेट पहने शूटर ने कनपटी पर गोली मारी

सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद

हत्या की साजिश और सुपारी:  

बिल्डर अशोक शाह ने कारोबारी विवाद के चलते हत्या की सुपारी ₹10 लाख में दी. गैंगस्टर अभय वर्मा ने सुपारी ली और शूटर उमेश यादव को दिल्ली से बुलाया गया. हत्या में इस्तेमाल हथियार विकास उर्फ राजा ने सप्लाई किया.

पुलिस कार्रवाई और एनकाउंटर:

एसआईटी और एसटीएफ की टीम ने जांच शुरू की. शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार किया गया. विकास उर्फ राजा को मालसलामी इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया गया.

राजनीतिक प्रतिक्रिया: 

हत्या के बाद नीतीश सरकार पर विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए. DGP विनय कुमार ने इसे चुनौती मानते हुए केस को सुलझाने का दावा किया.

केस की टाइमलाइन:

तारीख    घटना विवरण
4 जुलाई    हत्या की वारदात
5 जुलाई    बेऊर जेल में छापेमारी
6 जुलाई    गैंगस्टर अभय वर्मा से पूछताछ
7 जुलाई    शूटर उमेश की गिरफ्तारी, राजा का एनकाउंटर
8 जुलाई    प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस का खुलासा

 

 
 

 

Comments